Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उर्वरक की बिक्री पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही की जाये-सीडीओ

ब्यूरो 31-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर  31 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव (कृषि) उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्जीय सीमाओं के निकटवर्ती जनपद में उर्वरको की उपलब्ध एवं वितरण की सघन निगरानी किये जाने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक की बैठक विकास भवन  के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई।

जिसमे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि उर्वरक की बिक्री पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही की जाये, यदि किसी फुटकर उर्वरक विक्रेता द्वारा पी0ओ0एस0 मशीन से उर्वरक की बिक्री नहीं की जा रही है, तो उनका उर्वरक प्राधिकार पत्र निरस्त कर दिया जाय एवं यदि उर्वरक विक्रेता द्वारा उर्वरक का एकनॉलेजमेन्ट में नहीं किया जा रहा है तो थोक उर्वरक विक्रेता द्वारा उन फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक की आपूर्ति न करें। उर्वरक का एकनॉलेजमेन्ट व पी0ओ0एस0 मशीन से वितरण नहीं करने से पोर्टल पर उर्वरक की उपलब्धता बनी रहती है, जिससे जनपद में उर्वरक की आवश्यकता कितनी यह जानकारी नहीं हो पाती है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्जीय सीमाओं के निकटवर्ती जनपद में उर्वरको की उपलब्ध एवं वितरण की सघन निगरानी करने हेतु कृषि विभाग, पुलिस विभाग व प्रशासनिक विभाग की टीम गठित कर दी गयी है एवं निर्देशित किया गया है कि सीमावर्ती जनपदों से अन्य राज्यों के कृषकों को उर्वरक का विक्रय न किया जाय तथा राज्य के कृषकों को जोत- बहीं/ खतौनी एवं फसल संस्तुतियों के आधार पर ही उर्वरक की बिक्री की जाये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आनलाईन आवेदन से लेकर वितरण तक के प्रस्तावित समय-सारिणी हेतु शासनादेश निर्गत
Next: विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.