Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंदगी देख डीएम हुई नाराजा, अनुपस्थिति पर तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश

ब्यूरो 01-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230801-WA0011

गाजीपुर 01 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज विकास खण्ड मनिहारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का अभाव पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यालय को साफ रखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बनाये गये सामुदायिक शौचालय को बराबर चेक किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि वे सभी सामुदायिक शौचालय चालू अवस्था में है अथवा नही इस कार्य के लिए खण्ड प्रेरक को लगाया जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाय ताथ साथ ही साथ उन्हे रोजगार योग्य प्रशिक्षण दिया जाय ताकि वे स्वंय कुछ कर सकें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की जॉच कराते हुए कर्मचारियों को यह निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित कर लें कि मनरेगा से सम्बन्धित कोई भी गलत भुगतान न कदापि न हो, तथा गलत भुगतान होने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी रामनिवास चौहान, टी0ए0,दिलिप कुमार कुशवाहा, बी0एम0एम0/एम0आई0एस0, आदित्य कुमार, बी0एम0एम0/एम0आई0एस0 के अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बन्धित का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। मौके पर मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार वैश्य, खण्ड विकास अधिकरी मनिहारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Next: मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत लाभार्थी चयन हेतु जिलास्तरीय कमेटी की हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.