Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का एसपी ने किया उद्घाटन

ब्यूरो 01-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230801-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने स्थानीय कोतवाली में स्थित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय‚ महिला हैल्प डेस्क‚ सीसीटीएनएस कार्यालय का मंगलवार को वैदिक मन्त्रोचार के बीच फीता काट कर उद्घाटन किया।

शाम चार बजे कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक को पुलिस के जवाने ने सलामी दी तत्पश्चात नव निर्मित महिला हेल्प डेस्क‚ सीसीटीएनएस‚ प्रभारी निरीक्षक कार्यालय के जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण का वैदिक मंत्रोच्चार के बाद पूजन अर्चना कर फीता काटकर उद्घाटन किया तथा अत्याधुनिक कार्यालय का निरीक्षण कर प्रसन्नता जाहिर की। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सरकार काफी संवेदनशील है। शासन की पहल का लाभ पीड़ित महिलाओं को मिल रहा है। उपस्थित लोगों को उन्होंने महिला हैल्प डेस्क संबंधित विभिन्न जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हेल्प लाइनों के अलावा महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत एक प्रभावी कदम है। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध तथा इससे बचने के उपाय के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर एसपीआरए‚ सीओ विधि भूषण मौर्य‚ प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह‚ अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी‚ विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह‚ रविन्द्र राय‚ राकेश राय‚ अनिल यादव‚ विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानी के दृष्टिगत अधिशासी अभियन्ता से मिले विधायक प्रतिनिधि
Next: जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 04 अगस्त को सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.