Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

ब्यूरो 03-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230803_151108

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित अमर शहीद इण्टर कालेज के सभागार में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराते हुए जागरूक किया।

महिला आरक्षी ने छात्राओं को आकस्मिक घटनाओं और खतरों से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गम्भीर है।महिला अपराध को रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं जा रहे है। अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। यदि किसी के साथ कोई बदतमीज़ी या किसी तरह से परेशान कर रहा है तो निसंकोच 1090, 112, 108, 1076 आदि हेल्प लाइन नंबर पर तत्काल शिकायत कर सकती है। शिकायत करने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। महिला सम्बंधित शिकायत को प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जा रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अंत में जागरूकता के लिए पम्पलेट वितरित किया गया। उक्त मौके पर प्रधानाचार्य अजीमुल हक अंसारी, सहायक कम्पनी कमाण्डर अखिलेश कुमार सिंह, प्लाटून कमाण्डर रविकांत सिंह, कक्षाध्यापक हरिशंकर प्रसाद गुप्ता, नफीशुल हक अंसारी, श्यामलाल राम, अखिलेश शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घर में घुस कर चोरी की घटना को चोरों ने दिया अंजाम
Next: घुटने के दर्द से परेशान अधेड़ ने की आत्महत्या

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.