Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कृषक अब अपनी फसलों का बीमा 10 अगस्त तक करा सकेंगे

ब्यूरो 04-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर  04 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब 10 अगस्त तक ही हो सकेगा फसल। उन्होने जनपद के किसानों के लिए खुशखबरी दिया है। धान, ज्वार, बाजरा व केला की खेती करने वाले कृषक अब अपनी फसलों का बीमा 10 अगस्त तक करा सकेंगे।

इसके लिए पहले 31 जुलाई तक का समय शासन द्वारा निर्धारित की गयी थी। अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए उक्त निर्धारित तिथि को अब 10 अगस्त तक बढा दी गयी है। जनपद में लगभग 365150 कृषक है। जनपद में फसल बीमा हेतु खरीफ में धान, ज्वार व बाजरा फसल अधिसूचित है जबकि औद्यानिक फसल केला है। वर्ष 2023-24, द्य2024-25 व 2025-26 हेतु एस०बी०आई० जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी नामित हुई है। के०सी०सी० धारक कृषकों का स्वतः फसल बीमा हो जाएगा। जबकि गैर ऋणी कृषक सहज जन सेवा केन्द्र से अपनी फसल का बीमा करा सकते है। बीमा कराने के लिए कृषक को 2 प्रतिशत का प्रीमियम देना होगा जबकि औद्यानिक फसल जैसे- केला के लिए 5 प्रतिशत का प्रीमियम देना होगा। गैर ऋणी कृषकों को अपने फसलों का बीमा कराने हेतु अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, फसल बुवाई का प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, बैंक खाते का विवरण के साथ निकट के सहज जन सेवा केन्द्र अथवा बैंक शाखा में प्रीमियम जमा करके फसल का बीमा करा सकते है। बीमा कराने वाले किसान आपदा की स्थिति में क्षतिपूर्ति के लिए 72 घण्टे के अन्दर टोल फ्री नं० 18002091111 पर अपने फसल के क्षति की सूचना दे सकते।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सबजूनियर इण्डिया कैम्प-2023 में हॉकी खिलाड़ी मिथिलेश सिंह का हुआ चयन
Next: बाक्सिंग का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 07 अगस्त को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.