Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

6 तालाबों का मछली पालन हेतु दस साल के लिए हुआ पट्टा

ब्यूरो 07-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार अवनीश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न ग्राम समाज के 6 तालाबों का मछली पालन हेतु दस साल के लिए पट्टा किया गया।

ग्राम सभा अभईपुर में आरजी न0 116 रकबा 1.141 हेक्टेयर वाले तालाब की नीलामी के लिए चार व्यक्तियों ने बोली लगाई। जिसमें सीमा सिंह पत्नी अनिल सिंह ने सर्वाधिक 7 लाख 80 हजार की बोली लगाकर तालाब का पट्टा अपने नाम कर लिया। वही ग्राम नरियाँव स्थित एक तालाब का नीलामी हेतु 5 लोगों ने भाग लिया। जिसमें सर्वाधिक 6 लाख 50 हजार की बोली लगाकर बसंती देवी ने पट्टा अपने नाम किया तथा दूसरे तालाब का पट्टा 20 हजार की बोली पर प्रभु विन्द को हुआ। ग्राम फुल्ली स्थित तालाब का पट्टा 1 लाख में प्रदीप कुमार को तथा तारनबांध स्थित तालाब का पट्टा 50 हजार में घनश्याम विन्द को व ग्राम मिर्चा स्थित तालाब का पट्टा 38 हजार में किशोर कुमार को हुआ। उक्त मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगों अशोक कुमार सहित तहसीलकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोतवाली में 185 मुकदमे के सापेक्ष 24 लंबित
Next: पूजा समिति के सदस्यों ने पंडाल के जगह को खाली कराने की लगाई गुहार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.