Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्यकर्मी अपने समक्ष सभी को एमडीए की दवा खिलाएँगे-सीएमओ

ब्यूरो 09-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230809-WA0033

गाजीपुर  09 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार (10 अगस्त) से सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 28 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से बुधवार को कासिमाबाद ब्लॉक के सुखत उच्च प्राथमिक विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई।

इस दौरान समुदाय को फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए दवा के सेवन करने के बारे में जागरूक किया गया। रैली में ग्राम प्रधान, शिक्षक, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं फाइलेरिया रोगी सहायता समूह (पीएसजी) नेटवर्क के सदस्य शामिल रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि फाइलेरिया एमडीए अभियान के सफलता पूर्वक संचालन के लिए विभाग ने समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अभियान में एक वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों, वयस्कों सहित समस्त आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। प्रशिक्षित ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपने समक्ष सभी को एमडीए की दवा खिलाएँगे। यह दवा किसी भी व्यक्ति को वितरित नहीं की जाएगी। इसके अलावा यह दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं खिलाई जानी है। साथ ही यह दवा खाली पेट नहीं खानी है।

सीएमओ ने बताया कि गुरुवार से जनपद के सभी 16 ब्लॉक व नगरीय क्षेत्रों में एमडीए राउंड संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया (फीलपाँव या हाथीपाँव) वाहक मच्छर क्यूलेक्स के काटने के बाद इसके लक्षण पांच से 15 साल के बाद दिखाई देते हैं। इसलिए एक साल से ऊपर के सभी बच्चों, किशोर-किशोरियों, वयस्कों, वृद्धजनों को फाइलेरिया से बचाव की दवा जरूर खानी चाहिए। इस दवा के साल में एक बार और पाँच साल लगातार सेवन करने से हम फाइलेरिया से सुरक्षित बन सकते हैं। अभियान की सफलता के लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है।

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर गुरुवार (10 अगस्त) को एमडीए अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के द्वारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की उपस्थिति में महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कॉलेज से किया जाएगा। इसके अलावा जिले के 16 ब्लॉक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी पर भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी के अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने सभी से अपील है कि इस अभियान में सरकार का सहयोग करें। खुद दवा खाएं और अपने आस-पास के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। एमडीए की सभी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इन दवाओं का कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। लेकिन किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देने पर प्रशिक्षित रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) बनाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर आरआरटी को उपचार के लिए तुरंत बुलाया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Next: उपजिलाधिकारी ने समस्त कर्मचारियों को दिलाई शपथ

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.