Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सीएससी पर उपभोक्ता जमा कर सकते है विद्युत बिल-अधिशासी अभियन्ता

ब्यूरो 10-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230810-WA0012

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में गुरुवार को कामन सर्विस सेंटर के वीएलई को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बिजली बिल जमा करने‚ नया कनेक्शन देने सहित अन्य जानकारी विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विस्तारपूर्वक दी।

अधिशासी अभियंता हेमंत राव ने कहा कि सीएससी पर बिजली का बिल भुगतान होगा। बिल के अलावा उपभोक्ता से एक भी रुपये अतिरिक्त नहीं लिया जाएगा। यदि कोई वीएलई अतिरिक्त धन की मांग करता है तो इसकी शिकायत करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक बिल भुगतान करने पर विभाग द्वारा 20 रुपये दिया जाता है। दो हजार से अधिक जमा करने पर एक फीसद अधिक भुगतान किया जाता है। आसान किस्त योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराकर बिल का भुगतान कर सकते हैं। एसडीओ विजय यादव ने कहा कि इसके साथ ही नया कनेक्शन सहित अन्य बिजली विभाग से जुड़ी योजनाओं को उपभोक्ता तक शत प्रतिशत पहुंचाएं। उन्होंने इसके तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सीएससी के जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय‚ जेई इंद्रजीत पटेल सहित अन्य मीटर रिडर‚ सीएससी संचालक आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 90 उद्यमियों का हुआ उद्यम रजिस्ट्रेशन
Next: मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.