Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जनपद सहित क्षेत्र का नाम किया रोशन

ब्यूरो 10-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230809-WA0020

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 14 वें नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप 2023 में 4 कांस्य पदक जीत कर प्रदेश सहित जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

ज्ञात हो कि गत 4 से 6 अगस्त तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 14 वे नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप 2023 में सत्यम इंटरनेशनल स्कूल ताइक्वांडो अकादमी के 5 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 4 खिलाड़ियों ने 4 कांस्य पदक जीत कर विद्यालय सहित क्षेत्र, जनपद व प्रदेश का मान बढ़ा दिया। जनपद वापसी पर पदक विजेता खिलाड़ियों को जगह जगह सम्मानित किया गया तथा विद्यालय आगमन पर सभी ताइक्वांडो खिलाड़ी खुशी सिंह, श्रुति भारती, अनन्या यादव व सत्यम सिंह यादव का जोरदार स्वागत करते हुए विद्यालय प्रबन्धक सत्य प्रकाश मौर्या ने विद्यालय परिसर में बुद्धवार को पुनः मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उक्त मौके पर उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ध्यान, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता के द्वारा ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। खेल खिलाड़ी अदंर के आज्ञाकारिता, अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी और टीम भावना के गुणों को बढ़ावा देता हैं। खेल को केवल जीतने की इच्छा से नहीं बल्कि एक अच्छे खिलाड़ी और बेहतर इंसान बनने के लक्ष्य के साथ, आन्नदपूर्वक खेला जाना चाहिए।
विद्यालय के प्रिंसिपल एलडी जेना ने सभी विजेता खिलाड़ियों का मुंख मीठा कर स्वागत किया तथा टीम कोच अजय कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी
Next: कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाये-जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.