Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेरी माटी मेरा देश भारत की एकता और अखंडता का देता है संदेश-डॉ संजय कुमार सिंह

ब्यूरो 12-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230812-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के संयोजन में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स,एनएसएस और स्काउट गाइड के छात्र छत्राएं सम्मलित हुए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने छात्र-छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और भारत का प्रत्येक कोना इस आजादी को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मना रहा है, लेकिन हम उसे भूल जाते हैं जो हमें रहने के लिए जगह देता है, जीवन की शांति देता है, और इसके अलावा, वह आज़ादी देता है जिसका हम आनंद लेते हैं इस आजादी को पाने के लिए भारत के कोने कोने से आजादी के मतवालो ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे देश ने हमें जीने के लिए एक खुशहाल जीवन दिया। देश की आजादी की विशेष पर्व को मनाने के लिए हम 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस आयोजन को और अधिक सफल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने “मेरी माटी मेरा देश” नाम से एक अभियान शुरू किया और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री जी ने अमृत महोत्सव के समापन के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया है इस कार्यक्रम के पीछे आने वाली पीढी़ को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है तभी हम आजादी के मूल्यों को संरक्षित कर पायेंगे। प्रो. अरूण कुमार डॉ संजय सिंह, डॉ शुभ्रा सिंह डॉ राकेश सिंह, डॉ लालचंद पाल डॉ कंचन राय श्री बिपिन कुमार तथा महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यगण उपस्थित रहें। इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, विशाल विंद,नरगिस,आषु यादव,रजनीश पासवान, अभिषेक तिवारी,प्रकाश सिंह यादव, चंदन कृष्ण कुमार शिवम यादव कनिका अंजली चौहान अनुराधा गुप्ता,धनश्याम, सूरज नर्गिस, ममता, खुशबू आदि उपस्थित रहे।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी फरियाद
Next: छात्राओं ने जन जागरूकता हेतु निकाली तिरंगा यात्रा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.