Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा में डूबे युवक का शव हुआ बरामद

ब्यूरो 30-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230830-WA0010

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक्काबांध स्थित गंगा में डूबे किशोर का शव 48 घंटे बाद बुद्धवार की सुबह करीब 6 बजे कस्बा बाजार के मुनान गंगा घाट से कुछ दूरी पर गंगा में उतराया मिला। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम शव बाहर निकाला तथा पहचान के बाद पुलिस शव को कब्जे लेकर कोतवाली ले आई।

ज्ञात हो कि चन्दौली जनपद के ग्राम सिसौरा निवासी आदित्य तिवारी (15) पुत्र परमानंद तिवारी श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए साथियों संग चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर जल लेने आया था। गंगा जल लेने से पूर्व सभी गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान तीनों डूबने लगे, घाट पर मौजूद लोगों ने दो को बचा लिया लेकिन आदित्य गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को खोजने का प्रयास करने लगी लेकिन सफलता न मिलने के कारण मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। काफी मसक्कत के बाद भी शव का अता पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे नगर के कस्बा बाजार स्थित मुनान गंगा घाट से कुछ दूरी पर शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम शव को बाहर निकाली तथा मौके पर मौजूद पुलिस ने शव का पहचान कर कोतवाली ले आई। शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन व स्वजन सहित आदित्य की दादी पक्का घाट पहुंची तथा शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी जिसके चलते बार बार बेहोश होकर गिर जाती थी। यह देख उपस्थित स्वजनों ने किसी तरह मौके से समझा बुझाकर हटाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया की शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया राखी उत्सव
Next: शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु चौपाल का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.