Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लो वोल्टेज व फाल्ट की बढ़ती समस्या के दृष्टिगत विधायक प्रतिनिधि पहुंचे पावर हाउस

ब्यूरो 02-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230902-WA0011

जमानियाँ (गाजीपुर)। विधानसभा क्षेत्र में लो वोल्टेज व फाल्ट की बढ़ती समस्या के दृष्टिगत शनिवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने स्थानीय 132 केवीए पावर हाऊस का निरीक्षण किया तथा समस्या का यथाशीघ्र समाधान हेतु अधिशासी अभियन्ता हेमन्त कुमार से वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन फाल्ट व लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हो गये है। लो वोल्टेज की समस्या को देखते ही 63 एमवीए ट्रांसफार्मर का 7 करोड़ स्टीमेट भेजा गया था जो स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही मूर्त रूप लेगा। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए जर्जर तारों को जल्द ही बदलने का कार्य किया जायेगा। इसके लिए लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। सपा सरकार में ओवर लोड़ की समस्या को देखते हुए 20 एमबीए से 40 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगवाया गया था तथा 7 सब स्टेशन बनवाया गया था। बहुप्रतिक्षित करहियां स्थित 220 केवीए विद्युत पावर हाउस दशहरा पर्व के पूर्व ही चालू होने उम्मीद है इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जिससे विधानसभा के उपभोक्ताओ को पर्याप्त बिजली तथा लो वोल्टेज की समस्या से जूझना न पड़ें। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पाँच वर्षो में विद्युत विभाग में कोई काम नहीं हुआ। जिससे तार काफी जर्जर हो गये। उपभोक्ताओं की संख्या व लोड़़ बढ़ता गया लेकिन जर्जर तार व ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं किया गया। जिससे उपभोक्तो को काफी जलालत झेलनी पड़ी है। उक्त मौके पर एसएसओ शक्ति प्रताप, तौकीर खाँ, कामरान खाँ, मिट्ठू खाँ, गोल्डी सिंह, अनिल यादव, विकास यादव, भोलू खाँ आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गर्भवती माताओं और कुपोषित बच्चों के लिए सहजन सबसे उपयुक्त पोषाहार
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 346 प्रार्थना पत्र में मौके पर 27 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.