जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें दो फरियादियों ने अपनी फरियाद लगाई। एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए शासन व प्रशासन कृत संकल्पित है। प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर रवाना किया गया है ताकि त्वरित निस्तारण किया जा सके। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी, अरुण कुमार आदि सहित क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।