Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित किए जाने का भव्यता के साथ चलाया जा रहा अभियान

ब्यूरो 16-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230916-WA0019

गाजीपुर 16 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में जनपद में युवा मंडलों एवं जिला प्रशासन के समन्वयं से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत गांव गांव में अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित किए जाने का अभियान भव्यता के साथ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में माटी का नमन तथा उसे गांव के शहीदों का बंधन भी किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में जनपद के समस्त विकास खण्डो के ग्रामो में जनप्रतिनिधियों/महानुभाव के माध्यम का कलश में अक्षत एवं मिट्टी एक़ित्रत किये जा रहे है। नेहरू युवा केंद्र द्वारा कासिमाबाद के कादीपुर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोनू राम, ब्लॉक भदौरा में साहिल गुप्ता, देवकली ब्लाक के पहाड़पुर कला गांव में राहुल विश्वकर्मा, मरदह विकासखंड के चवर में तथा सादात विकास खंड में अमित एवं सूबेदार सनेही ने कार्यक्रम आयोजित कराया। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर के जिला युवा अधिकारी कपिल देव एवं सुभाष चंद्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने सभी से अपील किया है कि आजादी के अमृत काल में राष्ट्रीय महत्व के इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा शहीदों को नमन किया जाय।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन योजनाओं की गहन से की समीक्षा
Next: ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल किया शिलान्यास

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.