Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी

ब्यूरो 20-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाज़ीपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरूइन में ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को पूर्ती निरीक्षक ने सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान का जाँच किया।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ग्राम बरूइन में उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने राशन विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं से अभद्रता व घटतौली की शिकायत की थी। जिसके उपरांत उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। शुक्रवार को जांच करने पहुंचे अधिकारी के आने की सूचना पर ग्रामीण भी इकट्ठे होने लगे और ग्रामीणों ने राशन विक्रेता का शिकायत दर्ज कराया। उसी दौरान राशन विक्रेता व ग्रामीणों के बीच तू तू मैं मैं हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि राशन लेने जाने पर विक्रेता राशन न होने का हवाला देकर गुमराह तो करता ही है साथ में अभद्रता भी करता है, कभी कभी दुकान खोलता है। महिलाए दुकान पर घंटो इंतजार करती है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को प्रेषित किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मण्डलीय चयन/ट्रायल्स की तिथि निर्धारित
Next: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.