Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति के तहत बृहद कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन

ब्यूरो 28-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230928-WA0004

जमानियां (गाजीपुर)। गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में ग्राम प्रधान‚ आशा बहु‚ आंगनबाड़ी आदि की भी अहम भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग की ओर से मिशन शक्ति के तहत बृहद कार्यक्रम कराने की योजना बनाई जा रही है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने स्थल का चयन करने के लिए क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये।

एसपीआरए बलवंत ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं। इसी के तहत सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बृहद कार्यक्रम होने वाला है। जिसमें आशा बहु‚ आंगनबाडी‚ ग्राम प्रधानों आदि को बुलाया जाएगा और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा सहित महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। इसी को लेकर कार्यक्रम स्थल के चयन करने के लिए विभिन्न स्थानों को देखा गया और चयनित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धूमधाम से निकाला गया बारावफात का जुलूस
Next: आयुष्मान आपके द्वार के तहत कई तरह के कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.