जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि मुलायम सिंह यादव व्यक्ति नहीं विचार थे। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ कर सियासत में बड़ा नाम कमाया था। उनके विचारों को आत्मसात कर पार्टी तथा समाज को मजबूत किया जा सकता है। वही ब्लाक अध्यक्ष रजनीश यादव ने उनके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव समाजवाद के प्रेरणापुंज थे तथा मजदूर, दलित, शोषित वर्ग की मुखर आवाज के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे। जिनके विचारों का प्रकाशपुंज सदैव ही हम सभी आलोकित कर उर्जान्वित करता रहेगा है। उक्त मौके पर तौकीर खां, काशीनाथ यादव, सभासद प्रमोद यादव, मनीष यादव, आमिर उर्फ गोलू, कमलेश राम, बबलू यादव, रणजीत यादव, रामाश्रय यादव, मिठ्ठू खां, भरत सिंह, भोला यादव, राजू होदा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खां( सद्दाम ) ने किया।