नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कम्पोजीट विद्यालय नगसर नेवाजु राय में सोमवार की रात्रि में बाउंड्री वॉल कूदकर कर कक्षा 4 के कमरे का ताला तोड कर चोर उसमे लगे सीलिंग पंखे को चोर चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जब अध्यापक आए और विद्यालय का गेट खोल कर अंदर गए तो देखा कि कक्षा 4 के कमरे का ताला टूटा हुआ है अंदर से पंखा गायब है। इसको देख कर बच्चे और अध्यापक अवाक रह गए। इसकी जानकारी होते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय राय ने तत्काल नगसर थाना में लिखित सूचना दे दिया।
नगसर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी का चर्चा चट्टी चौराहे पर हो रहा है और क्षेत्र में किसी बड़ी चोरी या बड़ी अनहोनी घटना होने के डर से क्षेत्रीय लोग भयभीत हैं।
थाना नगसर प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हो गई है जल्दी ही मामले का जांच कर चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।