Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समय सारिणी निर्धारित

ब्यूरो 11-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर ।  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सच्चिदान्द तिवारी  ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र् 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (ग्रुप-1,2,3 व 4 से सम्बन्धित पाठ्यक्रम एवं कक्षा 11-12) वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसमें दशमोत्तर कक्षाओं के विद्यालयों का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का समय-सारणी जारी किया गया है। निर्गत समय सारिणी के अनुसार दिनांक 21 सितम्बर, 2023 से 19 दिसम्बर, 2023 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाआंे द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है, तथा छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र 31 दिसम्बर, 2023 तक भरा जाना तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखों संलग्नकों सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि आवेदन पत्र भरने के 08 दिन के अन्दर, विलम्बतम 08 जनवरी, 2024 तक निर्धारित है। उन्होने जनपद के समस्त दशमोत्तर स्तर के शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने एवं अन्य समस्त कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण करनेे का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगामी तिथियों में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Next: आगामी तिथियों में प्रदेश स्तरीय कुश्ती का किया जाएगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.