Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शातिर चोरों ने एटीएम को बनाया निशाना, सफलता ना मिलने के बावजूद नही मानी हार

ब्यूरो 12-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231012-WA0013

जमानियां (गाजीपुर) । स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित गांधी चौक से कुछ दूरी पर वार्ड नं० 20 में लगा हितैची कम्पनी से सम्बद्ध एनसीआर के एटीएम मशीन को बुद्धवार की रात चोरों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा सीसीटीवी कैमरा का तार व अन्य सामनों को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गये। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार एटीएम संचालक स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर 9 निवासी ओमप्रकाश गुप्ता प्रतिदिन की भांति बुद्धवार की रात करीब 9 बजे एटीएम का शटर बंद कर अपने घर
चले गये और वृहस्पतिवार की सुबह जब एटीएम का शटर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
ओमप्रकाश गुप्ता की पत्नी गुंजा देवी द्वारा पुलिस को दिये तहरीर के अनुसार अज्ञात चोर छत के रास्ते अंदर घुस कर एक्जॉस्ट फैन को तोड़कर सीसीटीवी कैमरे के तार को काटकर एटीएम मशीन वाले कमरे में दाखिल हुए तथा
एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें मौजूद रुपये को चुराने का प्रयास किये लेकिन रुपया चुराने में सफलता न मिलने पर एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर वहाँ मौजूद बैट्री तथा अन्य उपकरण को भी तोड़ दिये व मौके से फरार हो गये।

एटीएम मशीन से रुपये चोरी करने में नाकाम चोरों ने गांधी चौक स्थित गुप्ता किराना स्टोर को अपना निशाना बनाते हुए छत के रास्ते से लोहे के दरवाजे को तोड़ कर छत पर मौजूद एक कमरे में घुसे उसके बाद पुनः एक दरवाजे को तोड़कर दुकान के अंदर घुस गये तथा दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे के तार को क्षतिग्रस्त कर दुकान में स्थित एलईडी टीवी, कीमती सामग्री केसर आदि व गल्ले में मौजूद करीब 60 हजार की नगदी चुरा कर छत के ही रास्ते से फरार हो गये।
सुबह दुकानदार विनोद गुप्ता ने अपनी दुकान खोली तो देख कर उनके होश उड़ गये तथा पुलिस को चोरी की लिखित तहरीर दिये।

इस सम्बन्ध में स्टेशन चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि एटीएम को तोड़ने व दुकान में चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। किराना दुकान में लगा सीसीटीवी के डीवीआर के माध्यम से दो चोरों को चिन्हित कर लिया गया है जिसमें एक की गिरफ्तारी हो चुकी है ,दूसरे की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनुसूचित समाज के महासम्मेलन अंतर्गत नगर मंडल की बैठक हुई संपन्न
Next: त्योहारों की धूमधाम के साथ साफ सफाई का भी रखें खास ध्यान- सीएमओ

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.