Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति की समय सारिणी शासन द्वारा की गई जारी

ब्यूरो 13-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के आदेश दिनांक 12 अक्टूबर, 2023 के क्रम में वर्तमान शैक्षिक सत्र् 2023-24 में पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति मास्टर डाटा तैयार करने हेतु संशोधित समय सारिणी शासन द्वारा जारी की गयी है, जिसमें विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना/रिसेट करना आदि कार्यवाही करने की नई समय सारिणी 06 अक्टूबर, 2023 से 20 अक्टूबर, 2023 तक की जायेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृति सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाईन डिजीटल से सत्यापित करने की नवीन समय सारिणी तिथि 09 अक्टूबर, 2023 से 30 अक्टूबर, 2023 तक किया जाना निर्धारित है। उन्होने जनपद के समस्त पूर्वदशम् शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार छात्रवृत्ति मास्टर डाटा समय सारिणी अपडेट करना सुनिश्चित करें, साथ ही यह भी अवगत कराना है कि छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरे जाने में NPCI ¼National Payments Corporationof India½  भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से मैपिंग होना अनिवार्य है। अतः छात्र अपने सम्बन्धित बैंक शाखा से सम्पर्क करते हुए अपने छात्रवृत्ति खाता को NPCI से मैपिंग कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा इसके बिना छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरा जाना सम्भव नहीं हो सकेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्णकालिक सचिव द्वारा किया गया जेल का निरीक्षण, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
Next: लोक निर्माण विभाग में सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के समरूप की गई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.