Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियन्ता का वेतन रोकने का डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 18-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231018-WA0007

गाजीपुर 18 अक्टूबर 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे किसान गोष्टी का  आयोजन विकास भवन सभागार मे आयोजित हुआ। पिछली बैठक में किसानो द्वारा किये गये शिकायतो का निस्तारण की पुष्टी करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो भाईयो से सम्बन्धित जो शिकायते प्राप्त होती है उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अगली बैठक से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाये। शिकायतो के बिना निस्तारण बैठक मे प्रतिभाग करने पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे।

गोष्टी में उन्होने बारी-बारी से पिछली बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतो के निस्तारण के सम्बन्ध मे शिकायतकर्ता से जानकारी ली। विद्युत बिल से सम्बन्धित शिकायत  एवं नलकूप के ट्रांसफार्मर निश्चित समयान्तराल मे न बदले जाने के कारण किसानो द्वारा फिर से शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य मे लापरवाही पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम का वेतन रोकने एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत विरतण खण्ड द्वितीय का वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।

बैठक मे कृषको ने विद्युत, पशुपालन, टीकाकरण, मण्डी समिति दिलदारनगर मे  क्रय केन्द्र पर जल जमाव की शिकायत से सम्बन्धित समस्याओं को जिलाधिकारी के सम्मुख अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियेां को शिकायतो के  निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने किसानो को बताया कि जनपद के 12 केन्द्रो पर जहां-जहां धान क्रय केन्द्र बनाये गये थे वही पर बाजरा क्रय केन्द्र की सुविधा किसानो को दी गयी है। जहां किसान अपना बाजरा सरकारी दर पर विक्रय कर सकते है। उन्होने सहभागिता योजना मे पात्र लोगो को ही पशु पालन हेतु पशु उपलब्ध कराने तथा दिलदारनगर सहकारी समिति बन्द होने पर किसानो की समस्या को देखते हुए एक उपकेन्द्र खोलने का निर्देश दिया। गोष्टी के अन्त मे जिलाधिकारी ने किसान लाभार्थियो मे सरसो एवं मसूर का मिनी किट का विरतण किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग/विद्युत विभाग के अभियन्ता,नहर एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक
Next: महिला सशक्तिकरण के सपने को सच करने के लिये लड़िकयों के महत्व और उनकी शिक्षा को प्रचारित करने की जरुरत है -डॉ संजय सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.