Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राहकों से प्राप्त होने के बावजूद कंपनी के खाते तक नही पहुंचा 4 लाख 96 हजार 62 रूपये

ब्यूरो 01-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार में चल रहे एक गैर बैंकिंग संस्था के कर्मचारी पर 4 लाख 96 हजार रुपये गबन करने लगाते हुए कंपनी के प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बलिया जनपद के हल्दी थाना अंतर्गत हश गांव निवासी राकेश जो वेदिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड में शाखा प्रबंधक शाखा जमानिया में कार्यरत है। उन्होंने तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया कि वेदिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड एक गैर बैंकिंग संस्था है माइक्रो बैंकिंग स्कीम के तहत महिलाओं का समूह बनाकर ऋण मुहैया कराने का काम करती है । जमानिया स्टेशन की शाखा में सूरज गौतम निवासी बखरिया‚ थाना रोहनिया‚ वाराणसी को समूह का दैनिक किस्तों का भुगतान प्राप्त करने और प्राप्त ऋण के धन को कंपनी के खाते मे जमा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन 10 जून से 05 सितंबर तक 23 ग्राहकों का 4 लाख 96 हजार 62 रूपये कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। जबकि ग्राहको से प्राप्त कर लिया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना अंतर्गत बखरिया गांव निवासी सूरज गौतम के विरूद्ध धोखाधड़ी कर गमन करने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
Next: टीबी हारेगा , देश जीतेगा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.