Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने-अपने स्तर से इकाईयों की स्थिति दिन-प्रतिदिन प्राप्त करके आवश्यक अपेक्षित कार्यवाही करना करें सुनिश्चित- जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

ब्यूरो 03-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231103-WA0019

गाजीपुर । जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/निवेशक की बैठक कल साय काल दिनांक 02.11.2023 को अपराहन् में राइफल क्लब,गाजीपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा एवं निर्णय लिया गया। सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सापेक्ष विभिन्न क्षेत्रों में 318 इकाईयों का एम०ओ०यू० जारी है। उपायुक्त उद्योग द्वारा 318 इकाईयों की स्थिति की जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें 197 इकाईयों संचालन हेतु गम्भीर है तथा 88 इकाईयॉ जी०बी०सी० हेतु तैयार है। अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने स्तर से इकाईयों की स्थिति दिन-प्रतिदिन प्राप्त करके आवश्यक अपेक्षित कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय औद्योगिक आस्थान नन्दगंज, गाजीपुर के गेट के सामने शराब की दुकान को उद्यमियों के अनुरोध पर अन्यत्र स्थानान्तरित करने का निर्देश दिया गया। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण को निस्तारित कराना सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय द्वारा अवार्ड इच्छुकों के लिए सूचना हुई प्रसारित
Next: मेडिकल स्टोर्स का किया गया औचक निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.