Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मासूम के दिल के छेद का आरबीएसके ने सफलता पूर्वक करवाया ऑपरेशन

ब्यूरो 04-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231104-WA0019

गाजीपुर। स्वास्थ विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से लगातार लोगों को लाभ होता दिख रहा है। और इन योजनाओं के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। ऐसा ही एक निशुल्क ऑपरेशन आरबीएसके के टीम के द्वारा एक डेढ़ साल के बच्चे का कराया गया। जिसके दिल में छेद था । जिसे आरबीएस के टीम के द्वारा पहले जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहां से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ को रेफर किया गया। जहां पर बच्चों का सफल ऑपरेशन हुआ और बच्चा स्वस्थ है।

डीपीएम प्रभु नाथ ने बताया कि जखनियां ब्लाक के ग्राम वृंदावन के रहने वाले मोहुपाल अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया आए हुए थे। जहां पर कार्यरत चिकित्सक डॉ एस के सिंह एवं स्टाफ नर्स राजेश के द्वारा इस मामले को आरबीएस के टीम को सौपा। टीम ने बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर जिला अस्पताल एडमिट कराया और फिर यहां से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ को रेफर कराया गया। जहां पर बच्चे का 3 अक्टूबर को एडमिशन हुआ और 4 अक्टूबर को सीएचडी का ऑपरेशन निशुल्क हुआ। मौजूदा समय में बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को निशुल्क सुविधा नहीं मिली होती तो इस ऑपरेशन में करीब 4 से 5 लाख रुपए परिवार का खर्च होता। जो इतनी बड़ी राशि परिवार दे पाने में असफल रहता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को अलीगढ़ तक भिजवाने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देश दीपक पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: सम्पादित कराये जा रहे कार्याे की गुणवत्ता की निरन्तर कराई जाएगी जांच – जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.