Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगामी पर्वों के अवसर पर जनपद के आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाकर संग्रहित किये गये खाद्य नमूने

ब्यूरो 06-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231106-WA0012

गाजीपुर।  दिनांक 05.11.2023 एवं 06.11.2023 को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर जनपद गाजीपुर के आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाकर कुल 10 नमूनें संग्रहित किये गये, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है-तलिया गाजीपुर स्थित प्रकाश कुमार के प्रतिष्ठान से बूॅदी के लड्डू का 01 नमूना, युसुफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित फैमिली मेगा मार्ट से छोहाडा एवं काजू का 01-01 नमूना, युसुफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित सुनील के प्रतिष्ठान से बादाम पट्टी का 01 नमूना, महेशपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित अनिल के प्रतिष्ठान से रस्क का 01 नमूना, फूल्लनपुर निकट रेलवे क्रासिंग गाजीपुर स्थित मृत्युंजय कुमार के प्रतिष्ठान से लकठा (गुड, मैदा, चावल) का 01 नमूना एवं दिनांक 06.11.2023 को संग्रहित नमूनों में नोनहरा रोड कठवामोड़ गाजीपुर स्थित राधेश्याम की डेयरी से मिश्रित दूध का 01 नमूना, नोनहरा रोड कठवामोड़ गाजीपुर दूधिया धनंजय से मिश्रित दूध का 01 नमूना, नोनहरा रोड कठवामोड़ गाजीपुर दूधिया अनिल यादव से गाय का दूध का 01 नमूना, नोनहरा रोड कठवामोड़ गाजीपुर स्थित यदुवंशी डेयरी से पनीर का 01 नमूना, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
नमूना संग्रह की कार्यवाही श्री आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, गोपाल चन्द, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा एल0पी0जी0 सिलेण्डर रिफिल
Next: 315 बोर कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.