Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अभियान चलाकर संग्रहित किये गये खाद्य नमूने

ब्यूरो 07-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231107-WA0015

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ तथा जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूध पर्व के अवसर पर जनपद गाजीपुर के आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं  औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा सिधौना पुलिस चौकी के आरक्षी  मुकुल मिश्र एवं  रामजी यादव के सहयोग से अभियान चलाकर कुल 06 नमूनें संग्रहित किये गये,  खोया मण्डी सैदपुर गाजीपुर स्थित महेन्द्र यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना, खोया मण्डी सैदपुर गाजीपुर स्थित सुरेन्द्र यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना, सिधौना गाजीपुर स्थित न्यू सदगुरू मिष्ठान भण्डार प्रतिष्ठान से पेडा एवं कलाकन्द का 01-01 नमूना, सिधौना गाजीपुर स्थित मारकण्डेय महादेव स्वीट्स बेकरी शॉप प्रतिष्ठान से छेना की मिठाई का 01 नमूना, सैदपुर गाजीपुर स्थित काली स्वीट हाउस प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, गोपाल चन्द, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं  विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 70 वीं जनपदीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ
Next: एसडीएम ने राजकीय बाजरा क्रय केन्द्र का फीता काटकर किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.