Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रामकली महिला महाविद्यालय दरौली के छात्र छात्राओं को जागरूक कार्यक्रम आहूत की गई

संवाददाता 09-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20231102_130527_142.jpg

जमानियां। मतदाता जागरूक कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से रामकली महिला महाविद्यालय दरौली में गुरुवार को उपजिलाधिकारी डा,हर्षिता तिवारी द्वारा सबसे पहले सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर पूजन अर्चन की। इसके साथ ही विद्यार्थियों को चुनावी साक्षरता बढ़ाने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

जिससे ये छात्र छात्राएं अपने परिवार, आस-पास क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को वोटर बनने हेतु तथा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरुक करते हुए लोकतंत्र का महत्व समझा सकें। इस अवसर पर एसडीएम डा, हर्षिता तिवारी ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वोटर लिस्ट में सभी अर्ह वोटरों का पंजीकरण सुनिश्चत किए जाने और मतदान के प्रति मतदाताओं खासतौर पर महिलाओं के साथ छात्र व छात्राएं एवं दिव्यांग, युवा व महिलाओं को जागरूक करने के बारे में चर्चा किया। उन्होंने आगे छात्र छात्राओं को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष उम्र पूरा करने वालों को प्रेरित कर उनसे फार्म 6 भरवाने के साथ अपने गांव के लोगों को मतदाता बनने के लिये प्रेरित करना चाहिए। साथ ही मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिये भी प्रेरित करना होगा। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा की वोटर बनने हेतु आवेदन भी कर सकते हैं। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और उसमें उनकी सक्रिय भागीदारी हो। इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव, राहुल कुमार, मैनेजर हरिचंद सिंह, प्रधानाचार्या, डा, ज्योतिस्ना पांडेय, कमलेश कुमार सिंह, अभय कुमार पांडेय, अलोक कुमार सिंह, चंदा यादव, रामशीष सिंह, ग्राम प्रधान कंचन देवी सहित रामकली महिला महाविद्यालय की छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दीपावली पर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ी।
Next: राष्ट्रीय एकता दिवस एसडीएम बोली सरदार पटेल ने धैर्य और साहस के साथ देश को एक सूत्र में बांधा।

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.