Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगा उठा घाट

संवाददाता 26-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231126-WA0029

जमानिया। देव दीपावली का पर्व रविवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देव दीपावली पर्व पर देर शाम नगर स्थित जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट व चक्काबॉध गंगा घाट दीपकों से जगमगा उठा वही रंगोली प्रतियोगिता में बच्चीयों ने रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर घाट की शोभा बढ़ाई। जमदग्नि- परशुराम गंगा घाट पर 5100 दीपों के प्रकाश का अनुपम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग लोक पृथ्वी पर उतर आया हो।
देव दीपावली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह व समिति के लोगों ने माँ गंगा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर 108 बत्तियों की विशाल ज्योत से गंगा आरती किया व प्रसाद का वितरण किया। मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी द्वारा सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं ने गंगा घाट के प्रत्येक सीढ़ी को दीपकों से सजा दिया व विभिन्न प्रकार की दीपकों की रोशनी व बच्चीयों द्वारा रंग-बिरंगे उपकरणों से उकेरी गई रंगोली ने उकेर घाट पर अनुपम छठा विखेर दी। पर्व को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने रंग बिरंगे पटाखे छोड़ा। पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किये। पर्व पर मंदिरों व घरों को दीपक की आकर्षक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की। रंगोली प्रतियोगिता में 4 से 12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्वेता सिंह , द्वितीय आर्या वर्मा, तृतीय श्रेया वर्मा 13 से 20 आयु वर्ग में प्रथम अनिशा यादव, द्वितीय मुस्कान यादव, तृतीय सोनम कुमारी तथा 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम अंकिता चौरसिया द्वितीय मोनू चौधरी, तृतीय प्रिया शर्मा ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि मन्नू सिंह द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि युवा बुराई को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चले तो उत्तम देश का निर्माण होगा। मां गंगा सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें। जिससे देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महंगाई से निजात मिल सके। गंगा घाट पर अधूरे पड़े कार्य को जल्द ही पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर सत्य प्रकाश मौर्य, विकी चौरसिया, हर्ष जायसवाल, सोनू गुप्ता, गोपाल जायसवाल, वैंकटेश जायसवाल,गोलू तिवारी, अनिल यादव, विकास सिंह, प्रमोद यादव, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, सोनू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दीप प्रज्ज्वलित कर लोक संवाद कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
Next: धार्मिक स्थलों के संचालकों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.