Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्षेत्र के छः खिलाड़ीयों ने पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

संवाददाता 04-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231204-WA0013

जमानिया। सोनभद्र जिले के सेंट जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में 67वीं प्रदेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 नवंबर 2023 तह हुई। जिसमें क्षेत्र के छः खिलाड़ीयों ने पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के कोच सतीश दूबे ने बताया कि खिलाड़ी अपने अपने वर्गों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है और जनपद का नाम राज्य सहित राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर रहे है। बता कि अकादमी के तीरंदाज ने राष्ट्रीय खेल सहित जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया।वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए जमानिया के द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के 7 तीरंदाजों ने मेडल प्राप्त किया और वाराणसी मंडल के कुल जीते हुए 43 मेडल में अपना योगदान देते हुए ऑल ओवर चैंपियन बने। जिनमे अंजली ने इंडियन राउंड इवेंट में 4 स्वर्ण पदक ,अरुण पाल ने 50 मीटर और 30 मीटर में 4 स्वर्ण ,संजय कुमार 4 स्वर्ण पदक 20 मीटर और 30 मीटर में जीता, वही कंपाउंड इवेंट में विकास कुशवाहा ने भी 3 स्वर्ण पदक प्राप्त किया । रिकर्व स्पर्धा में शैलेंद्र ने कांस्य पदक तथा निशांत सिंह चौथा स्थान प्राप्त कर टीम में सम्मिलित हुए । उक्त टीम आगामी सप्ताह में गुजरात के नडियाद में होने वाले राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में हिस्सा लेगी। ज्ञात हो कि खिलाडियों द्वारा १५ गोल्ड मेडल और एक ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रचा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बड़ी संख्या में लोगों ने किया बिल का भुगतान
Next: कन्या जन्म उत्सव का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.