Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ठंड शुरू होते ही नगर में रैन बसेरा हुआ तैयार

ब्यूरो 11-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231211-WA0011

जमानिया। ठंड के शुरू होते ही नगर में रैन बसेरा तैयार कर दिया गया है। जिससे जरूरतमंद लोगों को ठहरने का एक ठिकाना मिल सके।
दिसंबर माह के पहले सप्ताह में लोगों को सुबह-शाम के समय ठंड का एहसास भी होने लगा है। जिसको ध्यान में रखते हुए नगरपालिका और तहसील प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सर्दी के मौसम में किसी को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी ना पड़े। इसके लिए तहसील प्रांगण‚ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास एवं रेलवे स्टेशन के पास व्यवस्था की गई है और रैन बसेरा बनाया गया है। यहां लोगों के रुकने के लिए बैड, पानी, लाइट, शौचालय आदि व्यवस्था की गयी है। जिससे यहां आने वाले को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाए। नवंबर माह के तृतीय सप्ताह में ही रैन बसेरा को शुरू कर दिया गया था। इतना ही नहीं तहसील प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार भी कराया गया, लेकिन उसके बाद भी अभी तक रैन बसेरा में रुकने वालों की संख्या कम है।इस संबंध में तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने बताया कि गरीब जरूरतमंदों को राहत देने के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। वहीं यहां आने वाले लोगों की देखरेख के लिए भी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने वांछित अभियुक्त को धर दबोचा
Next: यूरिया के संकट से जूझ रहे किसान

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.