जमानियां। जमदग्नि परशुराम घाट( बलुआ घाट) पर मां उत्तर वाहिनी सेवा समिति ट्रस्ट तथा समस्त नगर वासियों के आयोजक के द्वारा पक्का घाट पर भगवान श्रीराम की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रास लीला व राम लीला का वृंदावन के कुशल कलाकारों के द्वारा मंचन 11.12.2023 से 25.12.2023 सीताराम विवाह महोत्सव की मंचन की जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में श्री सीता राम विवाह महोत्सव के साथ होली, लीला, बरसाना, नंदगांव की प्रसिद्ध लट्ठमार होली 25 तारीख को होगी। बताया जाता है। की 11 को रास लीला, 14को पुष्प वाटिका, 15 को धनुष यज्ञ, 16 को बरात नगर में भ्रमण, 17 को सीताराम विवाह महोत्सव, 18 को राम कलेवा, 19 से 24 तक विशेष लीला, कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। और अंतिम 25 तारीख को लट्ठमार होली कार्यक्रम किया जाएगा। जानकारी देते हुए। बाबा कमल दास जयसवाल ने बताया कि कार्यक्रम वृंदावन के कुशल कलाकारों द्वारा मंचन की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर वासी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देते हैं। वही श्रद्धालुओ के बैठने के लिए गंगा नदी पक्का घाट चबूतरे पर विशाल पंडाल तैयार किया गया है। वही दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना रहता है।