Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

ब्यूरो 14-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231214-WA0004

गाजीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत कार्यरत बी0सी0 सखी योजना के प्रगति समीक्षा
हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के 16 विकास खण्ड़ो से अच्छे कार्य करने वाली कुल 80 बी0सी0 सखी द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बी०सी० सखियो से उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उसके त्वरित निस्तारण हेतु बैंकिग पार्टनर पे-नियरबाई के अधिकारियों को निर्देशित
किया गया। बी0 सी0 सखियो द्वारा बताया गयी प्रमुख समस्याओ – टी०डी०एस० कटौती, रू 5000/- तक की ही
निकासी की अनुमति होना, डीवाईस खराब होना एवं बैंकिग पार्टनर का अपेक्षित सहयोग न मिलना ,जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पे- नियरबाई के उपस्थित अधिकारियो पर नाराजगी व्यक्त की गयी व निर्देशित किया
गया कि 01 सप्ताह के अन्द्र बी0 सी0 सखियो का पूर्णत: सहयोग करते हुए इनकी समस्त समस्याओ का
निराकरण किया जाये। बैठक में उपस्थित पे-नियरबाई के अधिकारियो द्वारा आश्वस्त किया गया कि आगामी सप्ताह
से प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का आयोजन करते हुए बी0सी0 सखियो को जागरूक करते हुए उनकी समस्तु समस्याओ का निस्मारण किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पे-नियरबाई के अधिकारियो को
निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर 2023 में जनपद की कुल 989 आपरेशनल बी०सी० सखियों की अनिवार्य रूप से सक्रिय करते हुए मानक के अनुसार माह में प्रति बी०सी० सखी कम से कम 15 ट्रांजेक्शन कराया जाये। किसी भी दशा में कोई भी बी0सी0 सखी इनेक्टिव नही होनी चाहिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त बी0सी0 सखियो को नियमित रूप से ट्रांजेक्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही हर सम्भव मदद का भी भरोसा दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से अच्छा कार्य करने वाली कुल 16 बी0सी0
सखी को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। साथ ही बी०सी० सखी को निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर 2023 में अच्छा कार्य करने वाली बी०सी० सखियो को माह जनवरी 2024 में सम्मानित किया जायेगा। बैठक में उपायुक्त स्वत: रोजगार, पे-नियरबाई के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जांच हेतु नमूने संग्रहित कर भेजे गए प्रयोगशाला
Next: फुलवारी लीला का किया गया मनमोहक मंचन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.