Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धान क्रय केन्द्रो पर किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने के जिम्मेदार स्वयं होंगे केंद्र प्रभारी- जिलाधिकारी

ब्यूरो 15-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231215-WA0016

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास खण्ड रेवतीपुर के धान क्रय केन्द्र बी-पैक्स साधन सहकारी समिति लि0 ताड़ीघाट (अ व ब )का स्थलीय निरीक्षण कर धान क्रय के सम्बन्ध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होनें क्रय केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखो व किसानों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा क्रय हेतु उपकरणों तथा इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, टोकन रजिस्टर, डेली क्रय किये गये धान की स्थिति आदि के बारे जानकारी ली। धान क्रय केन्द्र पर धान खरीद की स्थिति की जानकारी लेते हुए धान क्रय केन्द्र बी0-पैक्स ताड़ीघाट (अ) पर कुल 60 कृषक पंजीकृत रहे जिसमें 52 कृषकों द्वारा धान खरीद-4858 कुन्तल किया गया तथा मिल को धान डिलीवरी-3200 कुन्तल, केन्द्र पर अवशेष धान-1658 कुन्तल बचा एवं धान खरीद केन्द्र बी-पैक्स ताड़ीघाट (ब) पर कुल पंजीकृत 54 कृषकों द्वारा 4954.800 कुन्तल धान क्रय किया गया जिसमें मिल को धान डिलीवरी 3200 कुन्तल के उपरान्त केन्द्र पर अवशेष धान 1754 कुन्तल मौके पर पाया गया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केन्द्र पर नमी मापक यत्रं खराब पायी गयी, केन्द्र प्रभारी द्वारा अभिलेखों का रख-रखाव सही नही था तथा प्रभारी द्वारा केन्द्र पर अवशेष क्रय किये गये धान के बोरो की संख्या सही नही पायी गयी जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अवशेष धान की डिलीवरी जी0पी0एस0लगे ट्रक द्वारा सम्बन्धित मिल को डिलीवरी किया जाय, जिससे धान खराब न हो। उसके उपरान्त निरीक्षण के दौरान मौके पर धान क्रय केन्द्र पर फर्जी व्यक्ति अरविन्द राय ग्राम-डूहिया पोस्ट ताड़ीघाट पाये जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल थाना प्रभारी को बुलकार थाने भेजा तथा कड़े निर्देश दिये कि धान क्रय केन्द्रो पर कृषकों के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति दिखे नही अन्यथा की स्थिति में पाये जाने पर केन्द्र प्रभारी स्वयं जिम्मेदार होगे।
जिलाधिकारी ने आदेशित किया कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान होना चाहिए यहां के लेखपाल को निर्देश दिया कि वह सीमान्त किसानो को प्रत्येक गांव में जाकर जागरूग करते हुए धान क्रय केन्द्र पर ही अपना धान बिक्री करने हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केन्द्र पर किसानों को बैठने के लिए पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था करे जिससे किसानों को कोई परेशानी न होने पाये। किसी भी धान क्रय केन्द्र पर बिचौलियों के माध्यम से क्रय किये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी सुधाकर राय, किसान सुभाष राय के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने हेतु हुआ MOU समझौता
Next: बंदियों से जानी गई उनकी समस्याएं व दी गई उनके विशेष अधिकारों की जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.