Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लेकर चिकित्सा अधिकारियों की हुई अहम बैठक

ब्यूरो 17-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231217-WA0026

गाजीपुर। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक संचालित होना है। जिसको लेकर इस प्रोग्राम को बेहतर बनाने के लिए लगातार चिकित्सा अधिकारियों की बैठक की जा रही है । इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की बैठक जिला कुष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान की तरह कुष्ठ रोग खोजी अभियान घर-घर चलाया जाएगा। जिसके लिए जनपद में कुल 3603 टीम एवं 729 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह बैठक द्वितीय प्रशिक्षण के लिए कराया गया और बताया गया कि इस दौरान उन्हें किन-किन तरीके से कुष्ठ रोगियों को खोजना है।इस कार्यक्रम के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक पुरुष कार्यकर्ता के साथ क्षेत्र में रहेगी। प्रत्येक टीम में दैनिक टैली सीट भी दिया जाएगा। जिससे वह प्रतिदिन की रिपोर्टिंग कर विभाग को आंकड़ा उपलब्ध करा सके।इस अभियान में धार्मिक, राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा। क्योंकि ऐसे लोग अपने-अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते हैं । और लोग इनकी बातों को भी सुनते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का शासन ने एक प्रयास किया है।इस बैठक में समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, और चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही प्रभारी अधिकारी को अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्तर पर अपना दम खम दिखाएंगे खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
Next: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला हुआ आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.