Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन

ब्यूरो 23-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231223-WA0017

गाजीपुर।  कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह की अध्यक्षता में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज व कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर के वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं आप सभी इन योजनाओं का लाभ लें विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचितों को योजना में शामिल करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम हो रहा है आप अपने गांव में विभिन्न योजनाओं से जुड़ने का कार्य करें।

श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक कृषक को रू 6000 प्रति वर्ष प्रदान किया जा रहा है जिससे किसानों को खेती कार्य में बड़ी राहत मिल रही है वहीं कृषकों को पेंशन देने के लिए किसान मान धन योजना चलाई जा रही है सरकार कृषकों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत तत्परता से कार्य कर रही है आप को सभी योजनाओं से जुड़ना चाहिए।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्य योजनाओं के प्रत्येक वंचितों को जोड़ना प्राथमिकता है इस कार्य हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव चलाया जा रहा है । जिलाधिकारी ने दूर दूर से आये कृषकों को धन्यवाद भी दिया र्काअयक्परम में कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्नेय विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। कृषि विभाग से जनपद में गेहूं, सरसों व धान की अधिक उत्पादन के लिए क्रमशः कोदई पाल कुशुम्ही कला , तेज प्रताप सिंह पोखरा, महेंद्रनाथ राम मदनपुर को प्रथम पुरस्कार दिया गया दुग्ध संघ की तरफ से कमलेश यादव रेवतीपुर को सर्वाधिक दूध उत्पादन, रमेश यादव बडसरा को गाय की देसी नस्ल पशुपालक, शिवराज सिंह लहना को हरा चारा व मति कल्पलता नोसारा को स्वस्थ पशुपालक के रूप में प्रथम पुरस्कार दिया गया पशुपालन विभाग की तरफ से अंकित पांडे कट्ट्या लहँग, ब्रह्मदेव सिंह यादव खिजिरपुर, अजय सिंह कट्ट्या लहँग व सुशांत कुमार पांडे को प्रथम पुरस्कार दिया गया इसी तरह से उद्यान विभाग द्वारा सुरेंद्रनाथ राय पलिया को केला उत्पादन , सुनील सिंह कुशवाहा छावनी लाइन को सेव उत्पादन , विजयानंद राय कनुवान को संरक्षित खेती व श्रीमती नौलाखी देवी रामगढ़ को गोभी की खेती के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, एफ पी ओ, उर्वरक विक्रेता व अन्य प्रतिष्ठानों के स्टाल लगाए गए कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा नई तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराई गई व विभिन्न स्टालों के माध्यम से प्रदर्शन कर किसानों को नई तकनीकी से अवगत कराया गया ।

इसी के साथ श्री अन्न आधारित व्यंजन प्रतियोगिता अंतर्गत श्री अन्न से बने व्यंजनों का प्रतियोगिता आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में व्यवसायिक प्रतिष्ठान व हाउस होल्ड प्रतिष्ठान दोनों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में व्यवसायिक प्रतिष्ठान की तरफ से श्री स्वीट गाजीपुर को प्रथम पुरस्कार ग्रैंड पैलेस को द्वितीय व माहेश्वरी स्वीट को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ इसी तरह हाउस होल्ड व्यवसाय में विमला देवी एफ पी ओ महर्षि कण्व करंडा को प्रथम पुरस्कार अंजू चतुर्वेदी लहुरी काशी वुमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी चौबेपुर गाजीपुर को द्वितीय पुरस्कार व सीमा कुशवाहा आई सी डी एस को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी किसानों को पी एम किसान सम्बन्धी विस्तृत जानकारी देते हुए सधन्यवाद कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
Next: सन शाइन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता की गई आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.