Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र किया गया वितरित

विशेष संवाददाता 28-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231228-WA0014

गाजीपुर।  विकास खण्ड देवकली के ग्राम पंचायत श्रीगंज विकसित भारत संकल्प यात्रा /लोक संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ0प्र0 डॉ0 दया शंकर मिश्र ‘‘दयालु जी‘‘ ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । मा0 मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के माध्यम से जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनके साथ संवाद और जिन्हें योजनाआंे का लाभ नहीं मिल पाया है, उनका रजिस्ट्रेशन करके, उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस यात्रा मे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय, हर घर गरीब परिवार को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, हर घर में एल0ई0डी0 बल्ब के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ-साथ सस्ती बिजली उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल योजना, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं आदि अनेक कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा गया है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के कार्यक्रम पूरे देश में चल रहे है। हम सभी को मिलकर मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर सभी शोषित, गरीब तथा वंचित जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर, उनके जीवन में परिवर्तन लाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी वितरण किया गया । इस दौरान मा0 मंत्री द्वारा महिलाओ की गोदभराई एवं अन्न प्रासन भी कराया । कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री जी ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी- अपनी विभागीय योजनाओ के बारे मे उपस्थित लोगो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, खण्ड विकास अधिकारी देवकली, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यों का किया गया अनुश्रवण
Next: कांग्रेस पार्टी नहीं, देश की विचारधारा है

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.