Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रेन के सामने आकर विवाहिता ने अपनी इहलीला कर ली समाप्त

ब्यूरो 03-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240103-WA0005

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे डाउन ट्रैक पर तेज रफ्तार आ रही डीएमयू ट्रेन के सामने आकर पारिवारिक कलह की वजह से 25 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बुढ़ाडीह निवासी राधिका देवी (25) पत्नी वीरबहादुर पारिवारिक कलह से ऊबकर सुबह घर से निकल गई तथा हरबल्लमपुर गांव के पास डाउन ट्रैक पर आ रही डीएमयू ट्रेन के सामने आ कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने ट्रैक से कट कर महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। महिला की शिनाख्त ससुराल पक्ष के लोगों ने किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मृतिका राधिका देवी का शव ट्रैक पर मिला है। जिसे कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है।  मृतिका का तीन वर्ष की एक लडकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्टेशन सलाहकार समिति का पुनर्गठन
Next: संचालको के हड़ताल समाप्ति को लेकर बैठक हुई आहूत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.