Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहीं रहे पूर्व कांग्रेसी विधायक गामा राम

विशेष संवाददाता 05-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240105-WA0005

गाजीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कर्मठ कार्यकर्ता व सादात क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के ईमानदार, मिलनसार ,मृदुभाषी, दलित विधायक गामा राम के दुखद निधन की सूचना से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर व्याप्त है। उनके दुखद निधन की सूचना जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी श्री सुनील राम ने दी है, उन्होंने बताया कि विधायक जी वृद्ध थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सूचना के अनुसार आज ही दिनांक 4 जनवरी 2024 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गामा राम शास्त्री जी का हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई है, जो देवकली ब्लाक के रामपुर माझा ग्राम पंचायत के मूल निवासी थे, और वह सादात विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सन 1991/92 में विधायक रह चुके हैं। उनके मृत्यु की खबर सुनकर सारे कांग्रेसी स्तब्ध है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने लंका स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई दो मिनट का मौन रखबकर मृतात्मा के पार्टी शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। सुनील राम ने बताया कि आदरणीय विधायक गामा राम शास्त्री जी एक ईमानदार व कर्मठ विधायक होने के साथ जन नेता थे, उनकी मृत्यु से समस्त कांग्रेस परिवार दुखी है, इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके परिजनों के साथ है। शहर अध्यक्ष सुनील राम ने शोक श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके मोक्ष की ईश्वर से प्रार्थना की तथा इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रिका सिंह, हामिद अली, दिनेश कुमार ,मृत्युंजय कुमार, सती राम सिंह, शैलेंद्र सिंह, आलोक यादव, राघवेंद्र जी, बृजेश राम आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटियों को बेटा न बनाये – कार्यवाहक युवा प्रकोष्ठ
Next: 24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.