Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हूटिंग करना युवकों को पड़ा भारी

ब्यूरो 05-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240105-WA0011

जमानिया। नगर के चांदपुर नई बस्ती स्थित अपने किराये के घर से ड्यूटी के लिए कोतवाली जा रही महिला आरक्षी को हूटिंग करना तीन युवकों को महंगा पड़ा। जिस पर महिला आरक्षी ने पहले युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ा। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवाओं के स्वजनों ने घटना के संबंध में माफी मांगी और दोबारा ऐसा न होने का भरोसा दिलाया। जिस पर पुलिस ने युवकों को परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी अपने किराये के घर से ड्यूटी के लिए कोतवाली जा रही थी। इसी बीच एक पुस्तकालय के पास खड़े दो युवकों ने महिला आरक्षी को खाकी में देख हूटिंग करने लगे। जिस पर पहले महिला आरक्षी ने मना किया तो युवक तैश में आ गए और सिपाही को उंगली दिखाकर जोर से हूटिंग करने लगा। जिसके बाद महिला आरक्षी ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ा। हिम्मत दिखाते हुए आरक्षी ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। ज्ञात हो कि महिला एंटी रोमियो स्कॉट में है। युवाओं के स्वजनों ने घटना के संबंध में माफी मांगी और दोबारा ऐसा न होने का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया तीनों युवकों के परिजनों सहित युवकों ने माफी मांगी है और दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिलाया है। जिस पर हिदायत देकर युवाओं को उनके परिजनों  के सुपुर्द किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धारा 376,506 का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: नृशंसता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.