Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कलयुगी पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट

ब्यूरो 06-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई।

जानकारी के अनुसार बिहार के गोड़सरा गांव निवासी सुभाष चौधरी अपने ससुराल धुस्का अपने दो बच्चों को छोडने आया था। इसी बीच पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति की मौत हो गई। पूरे घटना को मृतक के दोनों बच्चों ने देखा। आस पास के लोगों कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और बिहार निवासी मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिस पर बडे भाई सत्य प्रकाश चौधरी और छोटे भाई राकेश अन्य कुछ लोगो के साथ पहुंचे। घटना की तहरीर छोटे भाई राकेश चौधरी ने दी। राकेश का आरोप है कि उसकी भाभी का किसी के साथ अवैध संबंध था। जिसको लेकर हत्या की गई है। उधर घटना की सूचना पर एसपीआरए बलवंत सिंह एवं सीओ अनूप कुमार सिंह भी कोतवाली पहुंचे और हत्या के बारे में परिजनों सहित बच्चों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि मृतक कमाने के सिलसीले में बाहर जाने वाला था। जिस कारण से वह अपने दोनों बच्चों को ससुराल छोड़ने गया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मृतक के भाई राकेश ने दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की कजा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दहेज निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के सापेक्ष्य पुलिस ने की कार्यवाही
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.