Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवेदन पत्र भरने हेतु एक बार पुनः अवसर किया जाएगा प्रदान

विशेष संवाददाता 06-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया है कि शैक्षिक सत्र् 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत छात्रों को आवेदन पत्र भरने हेतु एक बार पुनः अवसर प्रदान किया गया है। जिसमें छात्रवृत्ति वितरण के क्रियान्वयन हेतु संशोधित समय-सारणी जारी किया गया है। निर्गत समय सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राओं द्वारा दिनांक 08 जनवरी, 2024 से 14 जनवरी 2024 तक छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना है तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखों संलग्नकों सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी, 2024 है। छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदनपत्र की हार्ड कापी वांछित अभिलेखों संलग्नकों से मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 19 जनवरी, 2024 निर्धारित किया गया है।
उन्होने जनपद के समस्त पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि जिन छात्रों द्वारा अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र किन्हीं कारणोंवश नहीं भरे जा सकें है, वह उपरोक्तानुसार दिनांक 08 जनवरी, 2024 से 14 जनवरी 2024 तक छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र भरते हुए अपने विद्यालय पर जमा करना सुनिश्चित करें, और शिक्षण संस्थाओं द्वारा उनके आवेदन पत्र को 19 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन सत्यापित करते हुए अग्रसारित करने का कष्ट करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
Next: जांच हेतु खाद्य पदार्थों के नमूनें भेजे गए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.