Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का शुभारंभ

ब्यूरो 12-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240112-WA0016

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युग द्रष्टा ,युवा संन्यासी, युग पुरुष, स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का शुभारंभ सत्यदेव डिग्री कॉलेज के सभागार में दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी देश युवा शक्ति के बल पर ही आगे बढ़ सकता है। वहां के युवाओं की जैसी सोच होगी, वैसा ही देश बनेगा। स्वामी विवेकानंद ने 39 वर्ष की अल्पायु में न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय सभ्यता व संस्कृति के आदर्शों को प्रतिस्थापित किया। वे धर्म को वास्तविक अर्थों में परिभाषित किए तथा भारत मां को आजाद कराने की प्रतिबद्धता को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग पूछ बैठते हैं की इस देश ने हमें क्या दिया ? जबकि स्वयं से पूछना चाहिए कि हमने अपने देश को क्या दियाघ् अब वक्त आ गया है की माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवा शक्ति आगे आए और 2047 मे भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाकर ही दम ले। सत्यदेव डिग्री कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० सानंद सिंह ने कहा की जब ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां एकत्रित होती है तो कोई महामानव इस धरती पर अवतरित होता है। उसी में से एक स्वामी विवेकानंद है। उठो, जागो और तब तक आगे बढ़ते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए ,जैसे विचार देकर पूरे विश्व को संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद ही थे प दुनिया में जो भी महापुरुष पैदा होते है उन्हे लोक जीवन की कठिन परीक्षा देनी ही पड़ती है। भगवान राम , कृष्ण ,यूशू मसीह, राजा हरिश्चंद्र आदि इसके साक्षात उदाहरण है। मनीष त्रिपाठी टी.एस.आई. ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी होती जा रही है जिसका मुख्य कारण जन सामान्य द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जाना हैप स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर युवा प्रतिज्ञा करें कि वह ट्रैफिक नियमों का स्वयं भी पालन करेंगे तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने ट्रैफिक नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
समारोह में प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी, सुरेंद्र सिंह यादव प्रवक्ता, भाषण प्रतियोगिता के विजेता कंदर्प तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद कुमार खरवार अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष, दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर, अमित रघुवंशी निदेशक सत्यदेव डिग्री कॉलेज, बालकृष्ण एच.सी.टी.पी. यातायात, मयंक जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा युवा मोर्चा, शैलेश यादव प्रवक्ता, स्मिता शाह विभागाध्यक्ष, अविनाश सिंह जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा,अमरेंद्र खरवार, राजेंद्र प्रसाद, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, युवा मंडल के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण
Next: 26 जनवरी को सुव्यवस्थित ढंग से मनाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने जारी किए दिशा निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में भाग लेने के लिए 22 जुलाई तक करें पंजीकरण

ब्यूरो 21-07-2026
d840d29d-7d7e-42f3-9432-9015f116b7b6

खेत बचाओ अभियान के तहत यूनियन बैंक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के लिए 27 जुलाई को होगा साक्षात्कार

ब्यूरो 21-07-2026
137444df-64eb-4425-a5bc-cc1173069954

जिला कारागार में निःशुल्क चर्म रोग शिविर, 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.