Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम पंचायत बभनवली मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

विशेष संवाददाता 16-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240116-WA0033

गाजीपुर। विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम पंचायत बभनवली कला मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रवीन्द्र जायसवाल, मा0 राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0,सरकार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। उन्हाने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम गॉव – गॉव में आयोजित किये जा रहें है जिससे कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल सके। मा0 मंत्री जी ने उज्जवला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन एवं अन्य प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देतु हुए बताया कि सरकार की मंशा है कि देश के प्रत्येक नागरीकों को जो योजना प्राप्त करने के योग्य है उन्हे अवश्य योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होने योजनाओं से वंचित लोगो से जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति छुट गये है वे लगाये गये स्टाल पर सम्पर्क कर अपना रजिस्टेशन करा ले जिससे उनको योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा स्वामित्र योजना के तहत घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया । इस दौरान मा0 मंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से गर्भावती महिलाओ की गोदभराई एवं बच्चो का अन्न प्रासन भी कराया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागो द्वारा योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मा0 मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री जी ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह एवं अन्य संबंधित गणमान्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सात गोवंश बरामद
Next: मोबाइल पा कर खिल उठे महिलाओं के चेहरे

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.