Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्मार्ट फोन देकर युवाओं को किया जा रहा है सशक्त -उपजिलाधिकारी

ब्यूरो 17-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240117-WA0007

जमानिया। क्षेत्र के बरूइन गांव स्थित राज किशोर सिंह महाविद्यालय एवं संत रामनरायन राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय के बीए‚बीएड के छात्र–छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।
उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने बरूईन गांव स्थित राज किशोर सिंह महाविद्यालय में करीब 488 और संत रामनरायन राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय में करीब 310 बीए एवं बीएड के छात्र–छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्मार्ट फोन देकर युवाओं को सशक्त किया जा रहा है। युवा इस फोन की सहायता से अपनी अग्रिम पढ़ाई से सहायता ले सकते है। उन्होंने कहा कि यह वितरण स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना  के तहत किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य संकठा सिंह‚ प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह‚ हृदय नारायण मिश्रा‚ मनोज कुमार सिंह‚ अवधेश राम‚ अवधेश सिंह‚ राकेश मिश्रा‚ प्रमोद यादव‚ अश्वनी‚ अरविन्द सिंह‚ मनीष तिवारी‚ ओम प्रकाश पासवान‚ बबलू सिह‚ कैलाश सिंह‚ गोरख‚ केके राय‚ महोदय सिंह‚ संसार सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कंबल पाकर जरूरतमंदों के खिल उठे
Next: 06 अभियुक्तगण को न्यायालय द्वारा दी गई सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.