Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने पुलिस चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 20-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240120-WA0009

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस चेक पोस्ट चौकी बारा, थाना गहमर, एवं गहमर थाना के अन्तर्गत देवल पोस्ट, थाना रेवतीपुर एवं बक्सर को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी बार्डर का का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गाजीपुर बक्सर को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी सेतु का निरीक्षण के दौरान बताया कि कोई भी गाड़ी बिना चेक के इस पोस्ट से नहीं जाएगी। अवैध शराब की तस्करी पूरी तरह से बन्द किया जाये एवं बार्डर पर कडाई से नियमो का पालन किया जाय इसमें किया प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उसके उपरान्त बारा चैकी एवं गहमर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डैक्स को चेक किया गया जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता रजिस्टर को चेक किया एवं निर्देश दिया कि किसी भी महिला द्वारा किए गए शिकायत एवं एप्लीकेशन इस रजिस्टर में प्रतिदिन नोट कर शिकायतकर्ता का निस्तारण तत्काल किया जाय। हेल्प डेक्स पर शिकायत आवेदन के अनुसार जिलाधिकारी ने रजिस्टर के अनुसार तत्काल शिकायतकर्ता के नाम के नम्बर पर फोन कर आप बिति जानकारी ली जो सही पायी गयी। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है। ततक्रम में देवल पोस्ट पर पहुचकर अधिकारियों से आवागमन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया एवं उन्होने बताया कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 चुनाव को देखते हुए आवागमन में हलचल की सर्तकता बरती जाय किसी भी पोस्ट से अनापत्तिजनक वस्तुओ का लेनदेन नही होने पाये येसी स्थिति में पाये जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से कराया गया अवगत
Next: संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में हुआ संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

eef97bf3-3707-40c6-8d04-9fcf44235999

उद्योग बंधु बैठक में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में भाग लेने के लिए 22 जुलाई तक करें पंजीकरण

ब्यूरो 21-07-2026
d840d29d-7d7e-42f3-9432-9015f116b7b6

खेत बचाओ अभियान के तहत यूनियन बैंक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के लिए 27 जुलाई को होगा साक्षात्कार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.