Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय युवा सप्ताह का हुआ समापन

विशेष संवाददाता 20-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240120-WA0011

गाजीपुर।  नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस 12 जनवरी से प्रारंभ राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन समारोह केंद्र कार्यालय पर आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरोज कुमार राय प्रख्यात समाजसेवी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युग पुरुष थे। उनका भारत में जन्म होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिस्थापित किया। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व युगों युगों तक भारत को शक्ति प्रदान करता रहेगा। उन्होंने युवाओं को स्वामी जी के पद चिन्हों पर चलने की अपील किया। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश को आगे ले जाने के तमाम विचार आज भी प्रासंगिक है,उनमें से उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। इस एक विचार का अनुसरण आज का युवा कर ले तो उसके व्यक्तिगत जीवन में बदलाव तो आएगा ही साथ ही साथ देश को आगे ले जाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस अवसर पर एनवाईवी सुबोध कनौजिया, खुशबू वर्मा, राजीव, प्रियंका, अमित, हर्षवर्धन ,अंगद ,पूनम, चंदन पटेल, राबिन राव, ललन प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। सभी के प्रति रामाधार यादव खेल प्रशिक्षक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में हुआ संपन्न
Next: डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित की गई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में भाग लेने के लिए 22 जुलाई तक करें पंजीकरण

ब्यूरो 21-07-2026
d840d29d-7d7e-42f3-9432-9015f116b7b6

खेत बचाओ अभियान के तहत यूनियन बैंक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के लिए 27 जुलाई को होगा साक्षात्कार

ब्यूरो 21-07-2026
137444df-64eb-4425-a5bc-cc1173069954

जिला कारागार में निःशुल्क चर्म रोग शिविर, 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.