Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

न्यायालय के फरमान जारी करने के बावजूद दिलेर चोर फरार

ब्यूरो 21-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240121-WA0015

जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित गांधी चौक के पास बीते 11 अक्टूबर 2023 की रात चोरो ने एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त करने सहित किराने की दुकान में 60 हजार रुपये आदि की चोरी की थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध गुंजा गुप्ता कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने चोरी की तफ्तीश शुरू की और जमानिया स्टेशन के गांधी चौक निवासी आशीष चौहान का नाम प्रकाश में आया और उसे पुलिस पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद न्यायालय ने 30 सितंबर 2023 को गैर जमानतीय वारंट जारी किया। जिसके बाद भी अभियुक्त न्यायालय या पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुआ और न ही पुलिस उसे पकड़ पाई। न्यायालय ने 16 जनवरी 2024 को धारा 82 के अधीन फरार होने की अद्धोषणा जारी की और चौकी प्रभारी बालेन्द्र कुमार ने आशीष चौहान के घर नोटिस चस्पा की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि आशीष चौहान निवासी गांधी चौकी जमानिया स्टेशन कोतवाली में दर्ज मुकदमे में वांछित है और फरार चल रहा है। जिसके विरूद्ध न्यायालय ने धारा 82 की कार्रवाई की है। हाजिर न होने पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के ऊपर से पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा
Next: घाटों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में भाग लेने के लिए 22 जुलाई तक करें पंजीकरण

ब्यूरो 21-07-2026
d840d29d-7d7e-42f3-9432-9015f116b7b6

खेत बचाओ अभियान के तहत यूनियन बैंक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के लिए 27 जुलाई को होगा साक्षात्कार

ब्यूरो 21-07-2026
137444df-64eb-4425-a5bc-cc1173069954

जिला कारागार में निःशुल्क चर्म रोग शिविर, 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.