Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम

ब्यूरो 21-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240121-WA0011

गाजीपुर।  24-26 जनवरी, तक तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी उ0प्र0 प्रदेश दिवस का पूरी भव्यता से रायफल क्लब परिसर में किया जाना है। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी, 2024 उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में समस्त विभागो द्वारा सरकारी की महत्वपूर्ण योजनाये, लाभपरक योजनाओ प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इस अवसर पर नाटक, लोकगीत, नृत्य एवं धोबिया नाच का कार्यक्रम कर जागरूकता एवं 24 जनवरी, 2024 को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी शपथ दिया जायेगा। पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से सम्बंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति दी जायेगी एवं उद्योग केन्द्र गाजीपुर द्वारा कार्यक्रम का प्रदर्शनी एवं स्टाल लगायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान बताया कि कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी जाय। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को व्यक्तियों को बताया जाय। कार्यक्रम मे जनपद के साहित्यकारो, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को भी सम्मानित भी किया जाने की व्यावस्था की जाय। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताए-जूडो-कराटे /निबंध लेखन/ वाद-विवाद/भाषण/ चित्रकला/मूर्तिकला/ कविता पाठ/ पेंटिंग/रंगोली आदि कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाना है। जिनको रामोत्सव के विषयों से जोड़ा जाये। प्रदर्शन मेला में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि खेल विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर के खेलों यथा-खो-खो, कबड्डी, शूटिंग, बॉल क्रिकेट, टेनिस, दौड़, बाधा दौड़, इत्यादि की भी प्रतियोगिताये करायी जाय एवं प्रदर्शन में अच्छे बच्चो को चिन्हित कर पुरस्कार वितरण करायी जायेगी। इसके उपरान्त विभिन्न विभागों एवं जनपद की ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाय। इसके अतिरिक्त समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि रामोत्सव प्राण प्रतिष्ठा एवं उत्तर प्रदेश दिवस 2024 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत दिनांक 22 से 26 जनवरी, 2024 तक समस्त सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व कार्यालयों को विशेष रूप से सजाने हेतु दीपोत्सव/लाइंटिग आदि का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के ऊपर से पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.