Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रंगोली एवं हजारों दीपों से सजाकर मना दीपोत्सव

विशेष संवाददाता 23-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240123-WA0004

गाजीपुर। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हर जगह मंदिरो एवं अन्य धार्मिक स्थानों पर कार्यक्रम अयोजित किए गए इसी निमित्त नगर पाालिका परिषद गाजीपुर द्वारा कलेक्टर घाट पर रंगोली एवं हजारों दीपों से सजाकर दीपोत्सव मनाया गया। आयोजित दीपोत्सव में जिलाधिकारी सुश्री आर्यका अखौरी, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एडीएम अरूण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव ने श्री रामदरबार के चित्र पर दीप जलाकर व पुष्पांजलि कर उत्सव मनाया एवं जिलाधिकारी महोदया द्वारा घाट पर दीया भी प्रज्वलित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अयोध्या धाम से सजीव प्रसारण देखकर लोग आनन्दित एवं भाव विभोर हुए है। नगर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। हर जगह मन्दिरो की साफ-सफाई कर लाइटों से सजाया गया है, मन्दिरों में प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। इसी उपलक्ष्य में कलेक्टर घाट को रंगोली से सजाकर एवं लगभग 12 हजार दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। इसके पूर्व सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी हुआ। सदियों बाद यह पल आया है जब जन-जन के भगवान श्रीरामलला अपनी जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान हुए है। सभी लोगों ने इस महापर्व को दीपावली से भी बढ़कर मनाया है।
इस अवसर पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जेई पूजा सिंह, विवेक बिन्द, एसआई एहसान आलम, सभासद/प्रतिनिधि अजय कुशवाहा, संदीप श्रीवास्तव, सनी चौरसिया, निलिमा गांधी, चुन्नु अंसारी, भानु केशरी, विशाल श्रीवास्तव, सत्यम राय आदि सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हे याद
Next: जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता

हो सकता है आप चूक गए हों

d255f2bc-8d5f-4a59-a0eb-1005b26a8391

पुलिस कार्यालय में ‘जल शपथ’ कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का लिया संकल्प

ब्यूरो 21-07-2026
eef97bf3-3707-40c6-8d04-9fcf44235999

उद्योग बंधु बैठक में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में भाग लेने के लिए 22 जुलाई तक करें पंजीकरण

ब्यूरो 21-07-2026
d840d29d-7d7e-42f3-9432-9015f116b7b6

खेत बचाओ अभियान के तहत यूनियन बैंक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.